Monday, June 30, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

कमला हैरिस ने छह हजार अश्वेत महिलाओं की रैली बुलाई

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने बुधवार को छह हजार अश्वेत महिलाओं की एक रैली बुलाई। कमला ने रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के चुनावी अभियान पर लौटने से पहले डेमोक्रेटिक पार्टी के अभियान को तेज करने की कोशिश कर रही हैं।  हैरिस 5 नवंबर के चुनाव में डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेट की तरफ से उम्मीदवारों की सूची में सबसे ऊपर हैं।

59 साल की कमला हैरिस अमेरिका में उपराष्ट्रपति के रूप में सेवा देने वाली पहली अश्वेत महिला और एशियाई अमेरिकी हैं। अगर वह डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनती हैं और ट्रंप को हरा देती हैं तो अमेरिकी इतिहास में पहली महिला राष्ट्रपति होंगी। कमला के राष्ट्रपति उम्मीदवार की चर्चा के बाद से डेमोक्रेट्स में नई ऊर्जा दिखाई दे रही है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने 2024 में चुनाव ना लड़ने का फैसला लिया है। रविवार को बाइडन की घोषणा के बाद ट्रंप ने कहा कि बाइडन ने काम और आसान कर दिया है। बाइडन के ऊपर काफी दिनों से चुनाव ना लड़ने को लेकर दबाव बन रहा था।  डोनाल्ड ट्रंप की टीम ने कहा कि हम पांच नवंबर को यह चुनाव जीतने जा रहे हैं और अपने देश को बचाएंगे। उसके बाद ही हम जीतने के बाद अमेरिका को फिर से महान बना सकते हैं। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि बाइडन पूरी तरह से धोखेबाज और हमारे देश के लिए कलंक हैं। जो बाइडन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है। अब उनकी जगह डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से भारतवंशी कमला हैरिस को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। हालांकि, हैरिस के नाम की पैरवी पर डोनाल्ड ट्रंप की टीम  ने कहा था कि उपराष्ट्रपति हैरिस भी राष्ट्रपति बाइडन की तरह ही एक मजाक हैं।

Popular Articles