Friday, February 13, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कपाट खुलते समय धामों में हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

चारधाम के कपाट खुलने के समय हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। कपाटोत्सव को भव्य व दिव्य बनाने के लिए पर्यटन विभाग तैयारियों में जुटा है। इस बार चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हो रही है। अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ यात्रा का आगाज होगा। जबकि केदारनाथ धाम के कपाट दो मई व बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुलेंगे। कपाट खुलने के दिन चारधाम में पुष्प वर्षा की जाएगी। इसके लिए सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने विभागीय व उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि चारधाम यात्रा के लिए 16.81 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। इससे सबसे अधिक केदारनाथ धाम के लिए 5,71,813, बदरीनाथ धाम के लिए 5,03991, गंगोत्री के लिए 3,00907, यमुनोत्री के लिए 2,78085 पंजीकरण शामिल हैं।

Popular Articles