गंगोत्री हाईवे पर एनएचआईडीसीएल की ओर से करीब 200 मीटर लंबी ओपन टनल का निर्माण किया गया है। नगरपालिका की ओर से टनल की दीवारों पर स्थानीय देवी-देवताओं की मूर्ति सहित मुख्य मंंदिरों और मेलों की तस्वीरें उकेरी जा रही है। पालिका की ओर से देहरादून के युवाओं को इसके लिए कार्य सौंपा गया है। पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने बताया कि चुंगी नगर का मुख्य द्वार है। इसलिए यहां पर चारधाम यात्रियों की जानकारी के लिए मंदिरों की जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं चुंगी के पास पार्क निर्माण का कार्य भी प्रस्तावित है।





