ऋषिकेश-नीलकंठ मार्ग बुधवार सुबह एक बड़े हादसे के कारण बाधित हो गया। लक्ष्मण झूला के पास गरुड़ चट्टी पुल से आगे लगभग 30 मीटर सड़क चट्टान गिरने से पूरी तरह बंद हो गई। मलबे में एक ट्रक दबने या नदी में गिरने की आशंका जताई जा रही है।
हादसे में दो लोग लापता हैं, जबकि दो घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर जेसीबी से मलबा हटाने का कार्य जारी है। वहीं, एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश में सर्च अभियान चला रही है।
एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कविन्द्र सजवान ने बताया कि राहत और बचाव कार्य तेज गति से चल रहा है।





