जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद देशभर में चर्चा तेज है कि भारत का अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा। उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव9 सितंबरको होना है। सूत्रों के अनुसार, एनडीएजल्द ही अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकता है। इस संदर्भ में भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक17 अगस्तको होने की संभावना है, जिसमें उम्मीदवार का नाम अंतिम रूप दिया जाएगा।
एनडीए के गठबंधन दलों ने प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदीऔर भाजपा अध्यक्षजेपी नड्डाको उम्मीदवार चुनने का अधिकार दिया है। नामांकन की आखिरी तारीख21 अगस्तहै। नामांकन के दौरान प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।
संसद का मानसून सत्र18 अगस्तसे शुरू हो रहा है। इससे पहले एनडीए के सांसद और सहयोगी दल बैठक कर सकते हैं। यदि विपक्ष अपना उम्मीदवार उतारता है, तो9 सितंबरको चुनाव होगा। एनडीए को लोकसभा और राज्यसभा के कुल सांसदों वाले इलेक्टोरल कॉलेज में स्पष्ट बहुमत हासिल है, इसलिए उसके उम्मीदवार की जीत तय मानी जा रही है।





