Wednesday, March 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

उपराष्ट्रपति पद के लिए राधाकृष्णन को तेदेपा-जनसेना का समर्थन, दोस्तों ने भी जताई खुशी

नई दिल्ली/अमरावती। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को एनडीए की ओर से महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने का स्वागत किया। नायडू ने कहा कि राधाकृष्णन एक वरिष्ठ और ईमानदार नेता हैं, जिन्होंने हमेशा जनसेवा के मूल्यों को प्राथमिकता दी है। उनका लंबा राजनीतिक जीवन देश के लिए प्रेरणा है।

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जनसेना पार्टी संस्थापक पवन कल्याण ने भी राधाकृष्णन को एनडीए उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई दी। कल्याण ने कहा कि राधाकृष्णन का सफर—कोयंबटूर से दो बार सांसद रहना, झारखंड के राज्यपाल के रूप में सेवा देना और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में कार्य करना—उनकी नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कल्याण ने एक्स पर लिखा, भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार के रूप में राधाकृष्णन के नामांकन पर हार्दिक बधाई। उनका अनुभव और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण उन्हें हमारे महान देश के मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणादायी विकल्प बनाता है।” उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का आभार जताया और इसे भारत के लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया।

दोस्त की भावनाएँ

एनडीए द्वारा राधाकृष्णन को उम्मीदवार घोषित किए जाने पर उनके कोयंबटूर के करीबी मित्र एस.आर. शेखर ने भी खुशी जताई। उन्होंने कहा, इस बात से मैं दो तरह से बहुत खुश हूं। पहली बात, केंद्र सरकार तमिलनाडु को एक और अवसर दे रही है, जबकि तमिलनाडु, पार्टी को बदले में कुछ नहीं दे रहा है। दूसरी बात, वह मेरे बेहद करीबी मित्र और सहयोगी हैं। हम 1997 से साथ काम कर रहे हैं।”

शेखर ने आगे कहा कि राधाकृष्णन न केवल एक अच्छे सांसद रहे हैं बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी बेहद सहज और सुलभ इंसान हैं। कोई भी व्यक्ति कभी भी उनसे मिल सकता है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने उन्हें चुना,” शेखर ने कहा।

Popular Articles