Tuesday, December 23, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: देहरादून में दो को रात्रि विश्राम करेंगी राष्ट्रपति, तीन को विधानसभा को करेंगी संबोधित

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय दौरा प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण लेकर आएगा। राष्ट्रपति दो नवंबर को हरिद्वार, देहरादून और तीन नवंबर को नैनीताल में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू दो नवंबर की सुबह 11:25 बजे हरिद्वार पहुंचेंगी, जहां वह पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके बाद वह देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि विश्राम करेंगी।
तीन नवंबर को राष्ट्रपति सुबह 11 बजे उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष में उनका यह संबोधन प्रदेश के इतिहास में एक गौरवशाली अवसर के रूप में याद किया जाएगा। उसी दिन शाम 5:30 बजे वह नैनीताल स्थित राजभवन में 125 वर्ष पूरे होने पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।
अगले दिन, चार नवंबर को राष्ट्रपति सुबह 11:20 बजे नैनीताल जिले के कैंचीधाम पहुंचेंगी, जहां वह नीब करौली बाबा के दर्शन और पूजा करेंगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे वह कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मू का यह दौरा उत्तराखंड की राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेशवासियों के लिए विशेष महत्व रखता है, जो न केवल राज्य की प्रगति और उपलब्धियों को रेखांकित करेगा, बल्कि विकास यात्रा के नए संकल्पों को भी प्रेरित करेगा।

Popular Articles