Thursday, March 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार, पर्वतीय जिलों में ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।
प्रदेश के अन्य जिलों में भी तेज बारिश के दौर जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 20 अगस्त तक राज्यभर में बारिश का सिलसिला बना रह सकता है।

Popular Articles