Top 5 This Week

Related Posts

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 8 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

देहरादून। मानसून की विदाई के बाद उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और अधिकांश क्षेत्रों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी के कारण गर्मी महसूस की जा रही है। हालांकि, अब पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट लेने के आसार हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के आठ जिलों में हल्की बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

इन आठ जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

मैदानी इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क

हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में फिलहाल मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं, राज्य के अन्य हिस्सों में भी मौसम में स्थानीय स्तर पर बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है।

मानसून की विदाई के बाद मौसम में आए इस बदलाव से पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान और स्थानीय मौसम परिस्थितियों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

Popular Articles