Saturday, June 28, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

ईरानी राष्ट्रपति के अंतिम संस्कार के लिए सड़कों पर उतरे हजारों लोग

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के अचानक निधन होने से पूरी दुनिया सदमे में है। वहीं ईरान में शोक की लहर है। हजारों लोग अपने राष्ट्रपति और उनके दल के सदस्यों के अंतिम संस्कार के लिए मंगलवार को सड़कों पर दिखाई दिए। नम आंखों के साथ ईरानी झंडे और दिवंगत राष्ट्रपति की फोटो लहराते हुए लोग उत्तरपश्चिमी शहर तबरीज के केंद्रीय चौक से रवाना हुए। ईरान के राष्ट्रपति रईसी रविवार को पूर्वी अजरबैजान से लौट रहे थे। तभी अजरबैजान के सीमावर्ती शहर जोल्फा के करीब दुर्घटना घटी। सोमवार को सभी के मरने की पुष्टि हुई। आज भारत में राष्ट्रीय शोक मनाया जा रहा है।

Popular Articles