Friday, October 18, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

इस्राइल-हमास युद्ध से गहराया मानवीय संकट, जो स्वीकार्य नहीं

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा है कि इस्राइल-हमास युद्ध की वजह से मानवीय संकट गहरा रहा है और यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव पेश किया गया है, जिसमें रमजान के महीने में इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम की मांग की गई है। भारत ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है और कहा है कि यह एक सकारात्मक कदम है।  प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि गाजा में जारी युद्ध को लेकर हम बेहद चिंतित हैं। इससे क्षेत्र में मानवीय संकट बढ़ रहा है और पूरे क्षेत्र में अस्थिरता आ रही है। उन्होंने कहा कि इस्राइल और हमास के बीच जारी संघर्ष से बड़े पैमाने पर लोगों की जान गई है, खासकर महिलाओं और बच्चों की। मानवीय संकट स्वीकार्य नहीं है। कंबोज ने कहा कि नई दिल्ली संघर्ष में आम नागरिकों की मौतों की कड़ी निंदा करती है और किसी भी संघर्ष में लोगों की जिंदगियां बचाना बेहद मुश्किल होता है।

 

Popular Articles