Sunday, July 6, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

आज PM मोदी का महाराष्ट्र तो शाह का झारखंड दौरा

महाराष्ट्र की 288 सदस्यी विधानसभा के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी पारा भी चढ़ता ही जा रहा है। झारखंड में पहले चरण के लिए मतदान हो चुका है। जबकि, दूसरे चरण का मतदान होना बाकी है। ऐसे में हर पार्टी के नेता लगातार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभा और रैलियां कर वोटरों को अपने पाले में करने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा के दिग्गज नेता भी महाराष्ट्र-झारखंड में ताबड़तोड़ रैलियां कर भाजपा के चुनाव अभियान को धार देने में लगे हैं। इसी क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर, पनवेल और मुंबई में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह झारखंड के गिरीडीज, गांडेय और डुमरी में जनसभाएं कर भाजपा के चुनाव प्रचार को धार देंगे।

प्रधानमंत्री मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। वह यहां एक के बाद एक तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी छत्रपति संभाजी नगर में पहली जनसभा को दोपहर 2:15 बजे संबोधित करेंगे। इसके बाद वह पनवेल जाएंगे। जहां पर वह शाम साढ़े चार बजे जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। इसके बाद पीएम मोदी मुंबई का दौरा करेंगे। यहां वह शाम साढ़े छह बजे चुनावी जनसभा में शामिल होंगे। गृह मंत्री अमित शाह आज झारखंड के दौरे पर रहेंगे। यहां वह तीन चुनावी जनसभाएं कर भाजपा के चुनाव प्रचार को धार देंगे। शाह की पहली जनसभा गिरिडीह विधानसभा में होगी। इसके बाद वह गांडेय के लिए प्रस्थान करेंगे। वह कुसुम्भा में जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। इसके बाद शाह डुमरी का दौरा करेंगे। यहां पर वह ऊपरघाट बोकारो में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

Popular Articles