Wednesday, July 2, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

आज होगा साफ़ ….कौन होगा अगला मुख्यमंत्री ?

महाराष्ट्र में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियों के बीच बुधवार को भाजपा विधायक दल की अहम बैठक है। बैठक के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री और गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी को मुंबई भेजा गया। जानकारी के अनुसार दोनों वरिष्ठ नेताओं को मुंबई केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया है। बता दें कि आज महाराष्ट्र भाजपा के दलों की बैठक होनी है, जिसमें विधयक दल का नेता चुना जाना है। जानकारी के अनुसार इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार शाम को कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके सरकारी आवास वर्षा पर मुलाकात की। दोनों के बीच एक घंटे की बैठक का हालांकि विस्तृत ब्योरा प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषक इसे भिन्न नजरिये से देख रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह भाजपा की ओर से उन्हें दिलासा देने का प्रयास है, वहीं कुछ का मानना है कि 5 दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण से संबंधित चर्चा के लिए यह मुलाकात थी।

महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन की तैयारी तेज हो गई है। भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए बुधवार को विधान भवन में सुबह बैठक होगी। इसके साथ ही नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अटकलों पर विराम लग जाएगा। महायुति सरकार का शपथग्रहण समारोह गुरुवार को आजाद मैदान में होगा। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री के साथ दो उप मुख्यमंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

भाजपा नेता प्रसाद लाड ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नौ से दस केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। भाजपा शासित राज्यों के 19 मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी इसमें शिरकत करेंगे।

Popular Articles