Thursday, October 23, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

आज स्वराज आश्रम जाएंगे राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अब अपनी अंतिम चरण पर है। मणिपुर से 14 जनवरी को शुरू हुई इय यात्रा का समापन 17 मार्च को मुंबई में होगा। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने इस यात्रा से जुड़ी कुछ जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह करीब साढ़े दस बजे स्वराज आश्रम जाएंगे।

जयराम रमेश ने आगे कहा, “वल्लभभाई पटेल ने 1922 में स्वराज आश्रम की स्थापना की थी और 1928 में यहीं से उन्होंने बारदोली सत्याग्रह का नेतृत्व किया, जिसके बाद से उन्हें सरदार पटेल के नाम से जाना गया। बरदोली सत्याग्रह एक मील का पत्थर है।””भारत जोड़ो न्याय यात्रा यहीं (आश्रम) से फिर शुरू होगा। कल 11 मार्च को ब्रेक होगा और 12 मार्च को नंदुरबार में आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। राहुल गांधी इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 13 मार्च को धुले में कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी ‘नारी न्याय’ को लेकर कांग्रेस पार्टी की गारंटियों की घोषणा करेंगे।”

Popular Articles