Sunday, September 8, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

असम के कांग्रेस अध्यक्ष का सीएम सरमा पर 10 करोड़ का मानहानि का केस

असम में कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने एक स्थानीय अदालत में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ 10 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। कांग्रेस नेता ने दावा किया है कि सीएम सरमा द्वारा की गई टिप्पणियों के कारण उनकी और पार्टी की छवि खराब हुई है।  सीएम सरमा के अलावा इस मामले में एक स्थानीय अखबार के संपादक को वादी बनाया गया है। बोरा ने आरोप लगाया है कि कई मौकों पर सीएम सरमा के बयानों से यह दावा किया गया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जल्द पार्टी छोड़ देंगे। इससे जनता के सामने उनकी और पार्टी की छवि खराब हुई है। असम के मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि बोरा भाजपा में शामिल होंगे, लेकिन बाद में विपक्षी पार्टी ने इसे खारिज कर दिया।

Popular Articles