Top 5 This Week

Related Posts

अल्मोड़ा-दिल्ली रोडवेज बस सेवा स्थगित, यात्री परेशान

रोडवेज डिपो में चालकों की कमी बनी है। इस कारण अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली रूट पर बस का संचालन स्थगित है। बस नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज स्टेशन से दिल्ली, देहरादून, चंडीगढ़, गुरुग्राम, लखनऊ समेत अन्य रूटों पर सेवाओं का संचालन किया जाता है। रोडवेज डिपो में चालकों, परिचालकों की कमी बनी हुई है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतान पड़ रहा है।

चालकों की कमी के चलते परिवहन निगम की अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली सेवा का संचालन स्थगित है। यात्रियों ने बताया कि अल्मोड़ा से बेतालघाट तक आधे रास्ते की सवारी को टैक्सी चालक भी नहीं बैठाते हैं। इस कारण उन्हें कई बार वाहन बदल-बदल कर सफर करना पड़ता है।

कई बार तो अन्य वाहन भी नहीं मिलते हैं, जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि बसों का संचालन नियमित किया जाना चाहिए।

Popular Articles