Top 5 This Week

Related Posts

अरुणाचल प्रदेश में उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का जवान बलिदान; चार घायल

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास मंगलवार सुबह संदिग्ध उग्रवादियों ने असम राइफल्स की गश्ती टीम पर हमला कर दिया। अचानक हुई गोलीबारी में एक जवान बलिदान हो गया, जबकि चार अन्य जवान घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

नाले के पास गश्त के दौरान हुआ हमला

अधिकारियों के अनुसार, घटना सुबह करीब 6:30 बजे नामपोंग नाला क्षेत्र में हुई। असम राइफल्स की टुकड़ी उस इलाके में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे हथियारबंद उग्रवादियों ने जवानों पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। यह क्षेत्र भारत-म्यांमार सीमा पर जारी बाड़ लगाने के काम के आसपास है।

हमले में 42 वर्षीय हवलदार जानखोकाई कुकी बलिदान हो गए। गोलीबारी में चार अन्य जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

NSCN गुट पर संदेह

प्रारंभिक जानकारी और खुफिया इनपुट के आधार पर हमले के पीछे NSCN (K-YA) गुट के उग्रवादियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अधिकारियों की ओर से हमलावरों की पहचान की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

जंगल में तलाशी अभियान

हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। भारतीय सेना, असम राइफल्स और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें घने जंगलों में हमलावरों की तलाश के लिए अभियान चला रही हैं। सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

Popular Articles