Wednesday, March 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

अमेरिका में मनी लॉन्ड्रिंग केस में नपे दो भारतीय छात्र, बुजुर्गों से कर रहे थे धोखाधड़ी

अमेरिका में अध्ययन कर रहे दो भारतीय नागरिकों को अलग-अलग धोखाधड़ी मामलों में जेल की सजा सुनाई गई है। उनपर बुजुर्गों को निशाना बनाकर लाखों डालर की धोखाधड़ी का आरोप है।
छात्र वीजा पर अमेरिका में प्रवेश करने वाले 20 वर्षीय किशन राजेशकुमार पटेल को इस सप्ताह मनी लांड्रिंग मामले में दोषी पाए जाने के बाद 63 महीने की सजा सुनाई गई है। अमेरिकी न्याय विभाग (डीओजे) के अनुसार, पटेल ने आनलाइन साजिश के तहत उन्हें शिकार बनाया था।

इसमें उसने खुद को अमेरिकी अधिकारी के रूप में प्रस्तुत कर बुजुर्गों को डराया भी था। सह-प्रतिवादी ध्रुव राजेशभाई मंगुकिया ने 16 जून 2025 को अपना अपराध स्वीकार कर लिया था। अभी उसे सजा नहीं सुनाई गई है। एक अन्य मामले में भारतीय छात्र मोइनुद्दीन मोहम्मद को इसी तरह के घोटाले के लिए आठ साल की जेल की सजा सुनाई गई है। उसने बुजुर्गों से लगभग 60 लाख डालर की ठगी को अंजाम दिया था।

Popular Articles