Wednesday, February 18, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

अब मसूरी यात्रा से पहले पंजीकरण अनिवार्य, सीएम बोले – पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोपरि

1 अगस्त से मसूरी आने वाले सभी पर्यटकों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है। चारधाम यात्रा की तर्ज पर शुरू की गई इस व्यवस्था के लिए पर्यटन विभाग ने एक विशेष पोर्टल लॉन्च किया है।
पर्यटन सचिव धीरज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि इस नई प्रणाली से पर्यटकों की सटीक संख्या का आकलन किया जा सकेगा और उसी के अनुसार सुविधाओं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा सकेगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में राज्य के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी पंजीकरण प्रणाली लागू की जा सकती है।

इस पहल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा,
“पर्यटकों का पंजीकरण उनकी सुविधा और सुरक्षा दोनों के लिए जरूरी है। उत्तराखंड सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता सुरक्षा है, और हम उसी के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहे हैं।”

Popular Articles