Sunday, February 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

अनिल बलूनी के सिर सजा पौड़ी का ताज

उत्तराखंड की गढ़वाल संसदीय सीट पर उजड़ी सल्तनत को संवारने और अजेय दुर्ग पर भगवा बुलंद रखने के बीच जो जंग थी उसे भाजपा ने फिर जीत लिया। वह एक लाख 63 हजार 503 मतों से विजयी हुए। इस जंग में बेशक 13 उम्मीदवारों ने ताल ठोकी थी, लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस के गणेश गोदियाल और भाजपा के अनिल बलूनी के बीच ही होता दिखा।   चुनाव जीतने के बाद उन्होंने कहा कि मैं गढ़वाल के सम्मानित मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। अब पसीना बहाने की बारी मेरी है। मैंने गढ़वाल लोस क्षेत्र के विकास के लिए जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करने के लिए मैं जुट जाऊंगा। मैं पौड़ी गढ़वाल को देश की नंबर सीट बनाने के लिए पूरी कोशिश करुंगा।

Popular Articles