Friday, February 13, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

अंतिम दिन 37 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन उत्तराखंड में 37 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस तरह पांच लोकसभा सीटों पर कुल 63 नामांकन आए हैं। अब बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 30 तक नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। बुधवार को नामांकन का आखिरी दिन था। मंगलवार तक प्रदेश में 26 नामांकन आए थे, जिनकी संख्या बुधवार को बढ़कर 63 पहुंच गई। इनमें सबसे ज्यादा 21 नामांकन हरिद्वार लोकसभा सीट में हुए हैं। इनके अलावा गढ़वाल सीट में 13, टिहरी में 11, नैनीतालऊधमसिंह नगर में 10 और अल्मोड़ा में आठ नामांकन हुए हैं। बुधवार को शक्ति प्रदर्शन के साथ चार घंटे के भीतर 37 नए नामांकन हुए हैं। हालांकि इनमें कई प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन्होंने अपने नाम से ही दो से तीन नामांकन किए हुए हैं।

Popular Articles