Top 5 This Week

Related Posts

“हम डील के बेहद करीब हैं…”: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, टैरिफ को लेकर उठे सवाल

भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर बातचीत निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को संकेत दिया कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर जल्द सहमति बन सकती है।

व्हाइट हाउस में बहरीन के क्राउन प्रिंस के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान ट्रंप ने कहा, हमने कल ही एक डील की है, अब अगली डील शायद भारत के साथ होगी। बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है।”

वॉशिंगटन में चल रही है भारतीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक
भारत के वाणिज्य मंत्रालय की एक टीम इस समय वॉशिंगटन में मौजूद है, जहां व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के प्रयास जारी हैं। अमेरिकी पक्ष भारत के साथ इंडोनेशिया जैसे मॉडल पर समझौते की उम्मीद कर रहा है।

भारत को लेकर टैरिफ रणनीति पर अमेरिका की नजर
हाल ही में अमेरिका ने इंडोनेशिया के साथ व्यापार समझौते के तहत 19% टैरिफ लगाए हैं, जबकि अमेरिकी उत्पादों को इंडोनेशियाई बाजार में ड्यूटी फ्री पहुंच दी गई है। सूत्रों के अनुसार, अमेरिका भारत पर 20% तक टैरिफ लागू करने पर विचार कर सकता है, जिससे द्विपक्षीय संतुलन पर असर पड़ सकता है।

भारत की मांगें और आपत्तियाँ
भारत इस समझौते में अपने लिए न्यूनतम टैरिफ की मांग कर रहा है। विशेष रूप से कृषि, डेयरी, स्टील, एल्यूमीनियम और ऑटोमोबाइल जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में भारत ने अमेरिका को छूट देने से इनकार कर दिया है। इन सेक्टरों को लेकर दोनों पक्षों में अभी मतभेद बने हुए हैं।

क्या कहता है यह संकेत?
ट्रंप के बार-बार दिए जा रहे सकारात्मक संकेत व्यापार समझौते को जल्द अंजाम तक पहुंचाने की इच्छा को दर्शाते हैं, लेकिन नीतिगत मतभेद और टैरिफ संतुलन इस डील की राह को चुनौतीपूर्ण बनाए हुए हैं।

Popular Articles