Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से कहा- आप जैसे बहुत आए और बहुत गए

लोकसभा चुनाव के तारीखों का एलान हो गया है। सभी राजनीतिक दल जीत के लिए जोर लगा रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में लोगों को संबोधित किया। संबोधन के दौरान उन्होंने कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन पर निशाना साधा।  चेन्नई में केंद्रीय मंत्री ईरानी ने कहा कि इस देश में कई राज्य ऐसे हैं, जहां इंडी गठबंधन के सहयोगियों ने जय श्री राम कहने पर लोगों की हत्याएं कर दीं। हमारा सौभाग्य है कि वर्षों की तपस्या और इंतजार के बाद भगवान राम अपने भव्य मंदिर हैं। हम भगवान के चरणों में सिर झुकाकर खड़े हैं। हमने तारीख भी बता दी है और मंदिर भी बना दिया है। प्रभु की महिमा देखिए, जो लोग उनके अस्तित्व को ठुकराया करते थे, आज वे भी उनके सामने खड़े हैं। राहुल गांधी का जिक्र करते हुए स्मृति ने कहा कि अगर उनके पास तक मेरी आवाज जा रही है तो वे समझ लें कि उनके जैसे बहुत लोग आए और गए हैं लेकिन यह हिंदुस्तान तब भी था, आज भी है और कल भी रहेगा।  केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कांग्रेस नेता गांधी ने आरोप लगाया कि चुनावी बॉन्ड दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव आयोग में अपने लोगों को रखा है। राहुल ने हैदराबाद में एक चुनावी रैली में कहा कि भारत में प्रतिदिन लगभग 30 किसान खुदकुशी कर रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार ने किसानों के एक रुपये का कर्ज माफ नहीं किया और अमीरों के 16 लाख करोड़ के कर्ज माफ कर दिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से करोड़ों लोग गरीब हुए हैं। कांग्रेस घोषणापत्र में पांच न्याय का उल्लेख करते हुए, राहुल गांधी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो किसान न्याय के जरिये कृषि ऋण माफ किए जाएंगे और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी दी जाएगी। राहुल ने कहा कि कांग्रेस तेलंगाना के लोगों से किए गए वादे पूरे कर रही है। राज्य सरकार ने पहले ही 30,000 सरकारी पदों पर नियुक्तियां कर दी हैं और जल्द ही अन्य 50,000 पद भरे जाएंगे।

Popular Articles