Sunday, November 16, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

सीएम ने किया हाउस ऑफ हिमालयाज ई-कॉमर्स पोर्टल लांच

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में हाउस ऑफ हिमालयाज का ई-कॉमर्स पोर्टल लांच किया। इस अवसर पर उन्होंने हाउस आफ हिमालय पर आधारित वीडियो एवं वेब पोर्टल का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशक सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाउस आफ हिमालयाज ब्रांड का शुभारंभ किया गया था। हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों का एक ब्रांड है। जिसे हम सबने मिलकर देश के साथ पूरे विश्व में पहुंचाना है। इसका ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार होने से यह निश्चित ही जन-जन तक पहुंचेगा।

हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड महज एक ब्रांड नहीं बल्कि राज्य में हजारों मातृ शक्ति की आजीविका का साधन है। विभिन्न स्वयं सहायता समूह एवं उनके उत्पाद इससे जुड़े हैं। उन्होंने कहा हाउस आफ हिमालयाज से निश्चित ही स्थानीय उत्पादों को पंख लगेंगे।

सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा ने बताया कि वेब पोर्टल में विभिन्न उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी गई है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, डा पंकज कुमार पांडेय, अरविंद सिंह ह्यांकी, नीरज खैरवाल, दीपेंद्र चौधरी व मनुज गोयल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Popular Articles