स्वतंंत्रता दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने प्रदेश के लिए कई घोषणाएं की। इस सीएम धामी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर हम यह संकल्प ले कि हमारे जो भी कर्तव्य और दायित्व हैं हम उनका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें। और भारत को समृद्ध सुरक्षित और सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे।
आज हुई निम्नलिखित घोषणाएं
– प्रत्येक जनपद में एक स्थानीय निकाय को आदर्श निकाय के रूप में विकसित किए जाएंगे।
– उद्योग बागवानी तथा कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले काश्तकारों -उद्यमियों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः 75 हजार एवं 50 हजार की धनराशि प्रदान की जाएगी।
– अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति दिव्यांग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के नियमित कर्मचारियों के लिए कर्मचारी व्यक्तिगत ऋण योजना लागू की जाएगी।
-वृद्धावस्था पेंशन योजना विधवा पेंशन योजना दिव्यांग पेंशन योजना जन्म से दिव्यांग बच्चों को अनुदान योजना एवं परित्यक्ता पेंशन योजना में वर्तमान में निर्धारित मासिक आय 4000 से बढ़कर 6000 प्रतिमा किया जाएगा।
-युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कौशल विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षण की विषय वस्तु का निर्धारण जिला कौशल विकास समिति द्वारा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप किया जाएगा।




