Top 5 This Week

Related Posts

सितारगंज पुलिस ने एक नाली व दो नाली बंदूक और 8 जिंदा कारतूस समेत के साथ एक व्यक्ति को दबोचा

शराब के नशे में घर के बाहर गाली-गलौज,बंदूक से फायर किए जाने की सूचना मिली थी पुलिस को

रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी,सीओ सितारगंज के पर्यवेक्षण में और प्रभारी निरीक्षक सितारगंज के नेतृत्व में कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस को डायल 112 से सूचना मिली कि एक व्यक्ति घर के बाहर गाली गलौज कर फायरिंग कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच अभियुक्त मंदीप सिंह पुत्र हरबंस सिंह, निवासी तिगड़ी फार्म चौकी सरकडा को हिरासत में लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध असलाह भी बरामद किए। पुलिस के मुताबिक वह शराब के नशे में अपने घर के बाहर गाली-गलौज कर रहा है तथा बंदूक से फायर करने का आरोप है। पुलिस को देख वह दोनों बंदूकें तथा कारतूस बेल्ट उठाकर खेतों की ओर भाग गया।

पुलिस ने उसको पीछा करते हुए घर से लगभग 1 किलोमीटर दूर खेतों से दौड़कर गिरफ्तार किया।1 अदद नाली 12 बोर बंदूक, 1 दो नाली 315 बोर बंदूक तथा कारतूस बेल्ट में लगे 8 जिन्दा कारतूस भी बरामद किए। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा,एसएसआई जावेद मलिक, चौकी प्रभारी सरकडा़ दीपक तिवारी,संदीप सजवान, विजय कुमार,वीरेंद्र कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Popular Articles