Sunday, February 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तीसरी सूची

भाजपा सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। सूची में नौ उम्मीदवारों का एलान किया गया है। इससे पहले भाजपा ने 32 सदस्यीय सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले चुनाव के लिए रविवार को 14 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इस दौरान पार्टी के तीन निवर्तमान विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया था।
राज्य में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ 19 अप्रैल को होंगे। भाजपा ने 2019 के विधानसभा चुनावों में 12 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। उसे सिर्फ 1.62 फीसदी मत ही मिले थे। बाद में विपक्षी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।

Popular Articles