Tuesday, May 20, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

सिक्किम में कुदरत का कहर, बारिश-भूस्खलन से सड़कें टूटी

उत्तरी सिक्किम में लाचेन चुंगथांग रोड पर मुंशीथांग और लाचुंग चुंगथांग रोड पर लेमा/बॉब में भारी भूस्खलन हुआ है। इस क्षेत्र में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे रात में सड़कें दुर्गम हो गई हैं।

हालांकि चुंगथांग की सड़क खुली है, लेकिन भारी बारिश के कारण रात में यात्रा करना असुरक्षित हो गया है। नतीजतन, उत्तरी सिक्किम के लिए परमिट कल जारी नहीं किए जाएंगे और जारी किए गए सभी अग्रिम परमिट रद माने जाएंगे।

उत्तरी सिक्किम के मंगन जिले के पुलिस अधीक्षक सोनम देचू भूटिया ने चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति और भूस्खलन के कारण सड़कों पर आई रुकावटों के कारण परमिट रद करने की घोषणा की।

भूटिया ने कहा कि लाचेन चुंगथांग रोड पर मुंशीथांग और लाचुंग चुंगथांग रोड पर लेमा/बॉब में भारी भूस्खलन हुआ है। इसके अलावा, उत्तरी सिक्किम में लगातार बारिश हो रही है। चुंगथांग की सड़क खुली है, लेकिन भारी बारिश के कारण रात में वहां नहीं पहुंचा जा सकता। इसलिए, उत्तरी सिक्किम के लिए परमिट कल जारी नहीं किए जाएंगे और जारी किए गए सभी अग्रिम परमिट रद्द माने जाएंगे।

भूस्खलन ने उत्तरी सिक्किम में लाचेन, लाचुंग और युमथांग जैसे पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्गों को प्रभावित किया है, जो वसंत और गर्मियों के मौसम में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय क्षेत्र हैं।

अधिकारियों ने पर्यटकों और निवासियों को इन मार्गों पर यात्रा करने के प्रयास के खिलाफ चेतावनी दी है क्योंकि आगे भूस्खलन और सड़क के ढहने का खतरा अधिक है।

Popular Articles