Thursday, February 12, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सरकार के खिलाफ मुकदमे करने वाले वकीलों पर होगी कार्रवाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रशासन के खिलाफ मुकदमे दायर करने वाले और आव्रजन पहल को रोकने वाले वकीलों और कानूनी फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है। ट्र्रंप ने अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को ऐसे वकीलों और कानूनी फर्मों की समीक्षा करने का आदेश दिया है। बताया जाता है कि ट्रंप ने एक आदेश में उनका विरोध करने वाले वकीलों के खिलाफ शिकायतों पर विचार किया। साथ ही ऐसे वकीलों और फर्मों की सुरक्षा मंजूरी और सरकारी अनुबंधों को रद्द करने की तैयारी की है। इसके बाद कानून और न्याय विभाग पर ट्रंप का शिकंजा कसता जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को पिछले आठ साल में सरकार के खिलाफ मुकदमेबाजी शामिल रहे वकीलों और कानूनी फर्मों की समीक्षा करने के आदेश दिए गए हैं। इसमें ऐसे वकीलों और फर्मों की ओर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा गया है कि जिन्होंने आव्रजन के खिलाफ कदम उठाए हों। क्योंकि ट्रंप प्रशासन का मानना है कि उन्होंने अनुचित तरीके से काम किया है।

Popular Articles