Wednesday, February 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

समर स्पेशल ट्रेन अब के फेरे बढाए गए

चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए मुरादाबाद रेलवे मंडल की ओर से शुरू की गई समर स्पेशल ट्रेन के अब दो फेरे और बढ़ाए गए हैं। रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि गाड़ी संख्या 06226 ऋषिकेश से हुबली स्पेशल दो मई, नौ मई, 16 मई, 23 मई और 30 मई को रवाना होनी थी। अब रेलवे की ओर से इस ट्रेन के दो फेरे और बढ़ाए गए हैं। यह ट्रेन अब 06 और 13 जून को भी फेरे लगाएगी। ये ट्रेन शाम 5:55  ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से रवाना होकर तीसरे दिन शाम 5:30 बजे हुबली पहुंचेगी।  यात्रा शुरू होने के पांच दिनों में बीते वर्ष की तुलना में तीर्थयात्रियों की संख्या 1.15 लाख अधिक है। यात्रियों के उत्साह को देखते हुए प्रदेश सरकार को उम्मीद है कि यात्रा इस साल नया रिकॉर्ड बनाएगी।

Popular Articles