नियमानुसार बालिका को किशोर न्याय बोर्ड में पेश करने की कार्रवाई में पुलिस
रुद्रपुर। चौकी बगवाड़ा क्षेत्र मलसा गिरधरपुर में एक घर से हुई चोरी के मामले में एक संदिग्ध बालिका से पूछताछ में पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी के सोने चांदी के जेवरात समेत नगदी बरामद की। पुलिस के मुताबिक मलसा गिरधरपुर निवासी इंदर सिंह के मुताबिक 22 सितंबर 2026 को घर के मेन गेट का ताला लगाकर दांत दिखाने को परिवार के साथ बाजार गया। वापस आने पर गेट का ताला टूटा हुआ था और घर की अलमारी खुली हुई थी। अलवारी से सोने-चाँदी के जेवरात समेत 24 हजार रूपए गायब थे।
मकान स्वामी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि घटना का खुलासा के लिए एसआई निर्मल लटवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध बालिका से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ के बाद बालिका की निशानदेही पर उसके घर से चोरी के जेवरात बरामद किए। मकान स्वामी की पत्नी ने बरामद जेवरातों की पहचान की। पुलिस ने नगदी भी बरामद की। उन्होंने बताया कि
बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता की वृद्धि की गई है। घटना के समय नाबालिग रही संबंधित बालिका को नियमानुसार पुलिस संरक्षण में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम उपनिरीक्षक मोहन चन्द जोशी, महिला हेड कांस्टेबल पायल आर्या,कांस्टेबल दिलीप कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।





