Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

संजय सिंह की जमानत से खुलेगा सिसोदिया-केजरीवाल का रास्ता

संजय सिंह को मनी लांड्रिंग (शराब घोटाले) में सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिल गई है। शराब घोटाले में लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गत वर्ष चार अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया गया था। लोकसभा चुनावों के ठीक पहले इसे आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। आम आदमी पार्टी की तरफ से केंद्र सरकार और भाजपा पर हमला करने वालों में संजय सिंह सबसे मुखर रहते थे। उनके जेल से बाहर आने के बाद आम आदमी पार्टी की चुनावी तैयारियों को नई धार मिल सकती हैं। शराब घोटाले में संजय सिंह को राहत मिलने से इसी मामले में मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल को भी कानूनी राहत मिलने की संभावनाएं बन सकती हैं।  संजय सिंह को जमानत मिलने का आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त स्वागत किया है। पार्टी ने कहा है कि वह लगातार इस मामले में राजनीतिक प्रतिशोध के कारण कार्रवाई किये जाने की बात कहती आ रही थी। आज संजय सिंह की जमानत के बाद यह बात स्थापित भी हो गई है। पार्टी ने कहा है कि इस मामले में मनी ट्रेल स्थापित नहीं पाई गई है। पार्टी ने उम्मीद जाहिर किया है कि इसी तरह पार्टी के अन्य नेताओं को भी जल्द ही जमानत मिल जाएगी और इस मामले की असलियत सामने आ जायेगी। संजय सिंह पर आरोप था कि अपने एक करीबी के माध्यम से उन्होंने शराब कारोबारियों से अवैध धन की उगाही की थी। इसके बारे में कथित लेनदेन के समय एक व्यक्ति की संजय सिंह के आवास के आसपास उपस्थिति को सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। लेकिन फिलहाल संजय सिंह को इस मामले में राहत मिल गई है। हालांकि, मामले की सुनवाई चलती रहेगी।

 

Popular Articles