Top 5 This Week

Related Posts

श्रेष्ठा 2026 का भव्य समापन: ओरियन हाउस विजेता, एक्विला उपविजेता

हल्द्वानी। बीएलएम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय अंतर-सदनीय प्रतियोगिता ‘श्रेष्ठा 2026  उत्साह और उमंग के साथ सफल समापन हुआ। अंतिम दिन चारों सदनों के विद्यार्थियों ने समूह नृत्य, नुक्कड़ नाटक तथा  थीम पर आधारित फैशन शो में अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  ए.पी . वाजपेयी, सिटी मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें अनुशासन, रचनात्मक सोच, निरंतर सीखने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि सफलता केवल जीतने में नहीं, बल्कि टीम भावना, समर्पण और निरंतर प्रयासों के माध्यम से स्वयं को बेहतर बनाने में है।

प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए नेहा श्रीधर एवं अंशुल वर्मा ने समूह नृत्य प्रतियोगिता का निर्णय किया।  सनवाल एवं  संगीता माथुर ने नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का मूल्यांकन किया, जबकि  रेनू दानी ने फेस पेंटिंग, मास्क मेकिंग एवं फैशन शो की निर्णायक मंडली में योगदान दिया। इस अवसर पर सत्र 2025–26 की कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार एवं पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की उत्कृष्ट उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ओरियन हाउस विजेता तथा एक्विला हाउस उपविजेता रहा। परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई।कार्यक्रम की सफलता में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ‘श्रेष्ठा 2026’ ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ टीम भावना, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की प्रेरणा दी। बीएलएम एकेडमी परिवार सभी अतिथियों, निर्णायकों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है।कार्यक्रम में विद्यालय की डायरेक्टर  सौम्या अग्रवाल, प्रबंधक साकेत अग्रवाल, प्रधानाचार्या डॉ. गायत्री कंवर,  हेड एडमिन एवं एचआर डॉ. अमर सिंह कंवर तथा वाइस प्रिंसिपल पूनम क्वात्रा सहित विद्यालय के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Popular Articles