Top 5 This Week

Related Posts

श्री गुरुनानक बालिका इंटर कालेज में मेरे सपनों का भारत” थीम पर आयोजित “सेवा संकल्प कार्यक्रम

कला व निबन्ध पर आयोजित प्रतियोगिता छात्राओं ने किया प्रतिभाग,प्रर्दशनी का भी आयोजन

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प विकसित भारत के तहत सेवा संकल्प कार्यक्रम के तत्वावधान में श्री गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज में सेवा सुशासन विषय पर भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्राओं ने अपने निबंधों, कलाकृतियों और पोस्टरों के माध्यम से राजनीतिक और प्रशासनिक कार्यों को बखूबी अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि देवभूमि व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह ने किया।अध्यक्षता सरदार दिलराज सिंह ने की।

सोमवार को स्कूल में लगी प्रदर्शनी में छात्राओं की ओर से बनाई गई कलाकृतियों को अलग-अलग शीर्षक दिए गए थे, जिनमें सेवा से राष्ट्र निर्माण, सुशासन एवं पारदर्शी प्रशासन, गरीब कल्याण एवं सामाजिक न्याय,शिक्षा से विकसित भारत,मेरा योगदान मेरा उत्तरदायित्व,युवा शक्ति एवं राष्ट्र निर्माण, समान अवसर एवं समावेशी विकास, स्वच्छ स्वस्थ एवं सशक्त भारत, डिजिटल शिक्षा एवं सुशासन और नशा मुक्त समाज सशक्त समाज प्रमुख रहे। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए शहर के गणमान्य व्यक्ति, समाज सेविकाएं और जनप्रतिनिधि पहुंचे। सभी ने छात्राओं की रचनात्मकता और उनके विचारों की सराहना की।कार्यक्रम का संचालन डॉ. लता कोटलिया ने किया।

इस मौके पर सरदार भूपिन्दर सिंह,सरदार वीरपाल सिंह, सरदार हरजिन्दर सिंह,प्रधानाचार्या प्रीति अग्रवाल,लता कोटलिया,अल्पना,नीतू शर्मा, रीता जोशी,बागेश्री, अमरजीत कौर समेत प्रबंधन कार्य समिति सदस्यों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

Popular Articles