Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

शैलेंद्र रावत की भाजपा में घर वापसी

कोटद्वार के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता शैलेंद्र रावत ने अपने समर्थकों सहित भाजपा में घर वापसी कर ली है। रविवार को यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रावत के अलावा गढ़वाल मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में जनाधार रखने वाले कई नेताओं और निकाय व पंचायत प्रतिनिधियों ने भाजपा का दामन थामा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने इन सभी का भाजपा में स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। भाजपा का दावा है कि कार्यक्रम में कांग्रेस समेत विभिन्न दलों के लगभग ढाई हजार कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए।

Popular Articles