Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

व्हाइट हाउस में फिलीपींस और जापान के राष्ट्राध्यक्षों से पहली बार एक साथ मिले बाइडन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में फिलीपींस के राष्ट्रध्यक्षों से मुलाकात की। यह इन देशों के बीच पहली त्रिपक्षीय औपचारिक मुलाकात है। तीनों नेताओं की एकसाथ बैठक को चीन की बढ़ती चुनौती से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल जापान और फिलीपींस दोनों ही देशों का चीन के साथ सीमा विवाद चल रहा है।  अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में जापान के पीएम फुमियो किशिदा और फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्दिनांद मार्कोस जूनियर के साथ बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अमेरिका, जापान और फिलीपींस की सुरक्षा के लिए समर्पित है। बाइडन ने कहा कि जब हम एकजुट होते हैं तो हम सभी के लिए सुनहरा भविष्य बनाने में सक्षम होते हैं। यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब जापान का चीन के साथ सेनकाकु द्वीप को लेकर विवाद चल रहा है। वहीं फिलीपींस का दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ सीमा विवाद चल रहा है। हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए अमेरिका लगातार साझेदारियां बना रहा है। भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर अमेरिका ने क्वाड का गठन किया है। वहीं ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर ऑक्स का गठन किया है। अब फिलीपींस, जापान के साथ मिलकर अमेरिका ने एक नया त्रिपक्षीय गठबंधन तैयार किया है। तीनों नेताओं की बैठक में चीन के ताइवान और दक्षिण चीन सागर में आक्रामक रुख, उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु युद्ध की चुनौती और इसके रूस के साथ बढ़ते संबंधों पर चर्चा हुई।

Popular Articles