Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

वे लोगों के कल्याण के लिए नहीं बने प्रधानमंत्री : खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को प्रधानमंत्री पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री लोगों का भला करने के लिए नहीं बने हैं, बल्कि अमीरों का पेट भरने और उन्हें देश लूटने और गरीबों का शोषण करने में मदद करने के लिए बने हैं। कांग्रेस प्रमुख गुलबर्गा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अपने दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि के पक्ष में यहां एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस सीट पर 7 मई को मतदान होना है।   संसद में गुलबर्गा का दो बार प्रतिनिधित्व कर चुके खरगे को 2019 के आम चुनावों में भाजपा के उमेश जाधव से हार का सामना करना पड़ा था। वह इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। इसके लिए वे अपनी उम्र के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर प्रबंधित करने और इंडिया ब्लॉक के साथ समन्वय करने की भूमिका का हवाला दे रहे हैं।  उन्होंने कहा, “26 दलों का हमारा गठबंधन (इंडिया ब्लॉक) एक साथ लड़ रहा है, जिस पर मोदी यह कहते हुए मजाक उड़ा रहे हैं कि हमारे पास कोई नेता नहीं है। वह कहते हैं ‘मोदी है तो मुमकिन है’। उनका दावा है कि उनका 56 इंच का सीना है।” खरगे ने पूछा हमें इसका क्या करना चाहिए? क्या हमें दर्जी के पास जाकर उसकी नाप लेनी होगी?”

 

Popular Articles