Sunday, February 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

ले. जनरल साधना सक्सेना नायर बनेंगी सेना में चिकित्सा सेवा महानिदेशक

चिकित्सा सेवा (सेना) के महानिदेशक का पदभार लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर कल संभालेंगी। इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त होने वाली वह पहली महिला होंगी। इससे पहले, उन्होंने एयर मार्शल के पद पर पदोन्नति के बाद अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) के महानिदेशक का पद संभाला था। तब भी वह यह पद संभालने वाली पहली महिला थीं। जब नायर ने पिछले साल अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) के महानिदेशक का पद संभाला था, तब वायुसेना के अधिकारियों ने कहा था, ‘भारतीय वायुसेना की अधिकारी एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर प्रभावी रूप से केवल दूसरी महिला अधिकारी हैं, जिन्होंने पूरे सेवाकाल में वायुसेना में अलग-अलग पदों पर सेवाएं देने के बाद एयर मार्शल के पद तक पहुंची। पदभार ग्रहण करते समय वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी भी मौजूद रहे।’ उन्हें भारतीय वायुसेना के डॉक्टरों की बेटी और बहन होने के साथ-साथ भारतीय वायुसेना के लड़ाकू पायलटों की पत्नी और मां होने का अनूठा गौरव प्राप्त है। उनके परिवार की तीन पीढ़ियों ने पिछले सात दशकों में भारतीय वायुसेना में सेवा की है। साधना ने सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज, पुणे से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। दिसंबर, 1985 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुईं। साधना के पास फैमिली मेडिसिन में स्नातकोत्तर की डिग्री है। उन्होंने एम्स, नई दिल्ली में मेडिकल इंफॉर्मेटिक्स में दो साल का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी पूरा किया है।

Popular Articles