लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा ने रविवार को अंडमान और निकोबार कमांड के कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार संभाल लिया है। अंडमान और निकोबार कमांड भारत का पहला और एकमात्र संयुक्त संचालन कमांड है, जिसमें सेना, नौसेना, वायुसेना और तटरक्षक शामिल हैं।
अंडमान और निकोबार कमान का पदभार संभालने से पहले वह रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक के पद पर थे। लेफ्टिनेंट जनरल राणा को 19 दिसंबर, 1987 को गढ़वाल राइफल्स की 10वीं बटालियन में कमीशन किया गया था। 37 वर्षों के करियर में उन्होंने ने विभिन्न जिम्मेदारियों को संभाला है। उनकी सेवा में भारतीय सैन्य प्रशिक्षण टीम और लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल के साथ कार्यकाल शामिल हैं।
विभिन्न युद्धक और ट्रेनर विमानों पर चार हजार घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव रखने वाले एयर मार्शल मनीष खन्ना ने रविवार को दक्षिणी वायु कमान का कार्यभार संभाला है। उन्हें छह दिसंबर, 1986 को भारतीय वायुसेना के फाइटर स्ट्रीम में कमीशन किया गया था।
वह चार दशकों के अपने शानदार करियर में कई जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एयर मार्शल खन्ना के स्थान पर एयर मार्शल जसवीर ¨सह मान ने वायुसेना की पश्चिमी वायु कमान के सीनियर एयर स्टाफ अफसर के रूप में कार्यभार संभाला है।