Top 5 This Week

Related Posts

लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकले

तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस सांसद शशि थरूर शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के एक निजी होटल की लिफ्ट में कुछ समय के लिए फंस गए। वह एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, तभी लिफ्ट तकनीकी खराबी के कारण बीच में रुक गई। उनके साथ लिफ्ट में कई अन्य लोग भी मौजूद थे।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा। प्रारंभिक प्रयासों में सफलता नहीं मिलने पर टीम ने विशेष हाइड्रोलिक उपकरण (स्प्रेडर) की मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोलकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

बाहर निकलने के बाद शशि थरूर ने बचाव दल का आभार जताया और उनकी त्वरित कार्रवाई की सराहना की। इसके बाद वह अपने निर्धारित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें बचाव अभियान को देखा जा सकता है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने से यह घटना हुई। होटल प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Popular Articles