Saturday, February 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

लाल किले से पीएम मोदी का ऐलान: दिवाली तक GST सुधार, 3.5 करोड़ युवाओं को नई रोजगार योजना

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के आर्थिक, औद्योगिक और रोजगार परिदृश्य को बदलने वाले कई बड़े ऐलान किए। पीएम मोदी ने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत” के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए दिवाली तक नेक्स्ट-जेनरेशन GST सुधार लागू किए जाएंगे, जिससे रोज़मर्रा की चीज़ें सस्ती होंगी और उद्योगों को राहत मिलेगी।
पीएम मोदी ने ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ की घोषणा करते हुए बताया कि निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को सरकार ₹15,000 की सहायता देगी। इस योजना के तहत 3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने की संभावना है।

मुख्य घोषणाएं:
1. नेक्स्ट-जेनरेशन GST सुधार – दिवाली से पहले लागू होंगे, टैक्स स्ट्रक्चर होगा और आसान, रोज़मर्रा के सामान होंगे सस्ते।
2. प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना – निजी सेक्टर में पहली नौकरी पर ₹15,000 की सरकारी सहायता, कंपनियों को भी प्रोत्साहन; लक्ष्य 3.5 करोड़ युवाओं को नौकरी।
3. डीप वॉटर एक्सप्लोरेशन मिशन – समुद्र की गहराइयों में तेल और गैस खोजने का राष्ट्रीय अभियान।
4. नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन – रक्षा और तकनीकी उद्योगों के लिए दुर्लभ खनिजों की खोज, 1200 से अधिक संभावित साइटों पर कार्य।
5. मेड इन इंडिया जेट इंजन – स्वदेशी लड़ाकू विमानों के लिए इंजन निर्माण का आह्वान।
6. नई नीति टास्क फोर्स – सभी उद्योगों के लिए समयबद्ध और आधुनिक नीतियों के निर्माण हेतु विशेष टास्क फोर्स गठित।

Popular Articles