Sunday, February 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर टॉप छह राज्यों में शुमार हुई उत्तराखंड भाजपा

सदस्यता अभियान के तहत उत्तराखंड भाजपा ने लक्ष्य से अधिक सदस्य बना लिए हैं। प्रदेश भाजपा 20 लाख 17 हजार 397 सदस्य बनाकर शीर्ष छह राज्यों में शुमार हो गई है। पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संगठन पर्व में प्राथमिक सदस्यता अभियान की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने दो से 25 सितंबर तक संचालित प्रथम और 16 से 31 अक्तूबर तक के दूसरे चरण की जानकारी में हासिल रिकॉर्ड आंकड़ों की विस्तार से जानकारी दी।  उन्होने बताया कि राज्य के प्रथम गांव से महानगर तक, घरेलू से कामकाजी महिला तक, मजदूर से मालिक तक, किसान से सैनिक तक, गरीब से करोड़पति तक पार्टी ने सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी एवं सर्वग्राही सदस्यता अभियान पार्टी ने चलाया है।इस अभियान में प्रदेश के नौ जिलों ने अपने सदस्यता अभियान के लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। जिनमें उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, पौड़ी, देहरादून महानगर, हरिद्वार, चमोली, पिथौरागढ़, टिहरी एवं कोटद्वार शामिल हैं।
वहीं 10 ऐसी विधानसभाएं हैं, जहां लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिले कुल मतों से अधिक संख्या में सदस्य बनाए गए हैं। जिसमें अल्मोड़ा, टिहरी, देहरादून कैंट, पुरोला, श्रीनगर, यमुनोत्री, गंगोत्री, हल्द्वानी, हरिद्वार और डीडीहाट शामिल है।

Popular Articles