Top 5 This Week

Related Posts

रुद्राभिषेक व हवन के साथ गोल्ज्यू यात्रा 2026 का विधिवत समापन 

हल्द्वानी। श्री गोल्ज्यू यात्रा 2036 के पूर्ण विराम के मौके पर अपनी धरोहर संस्था के केंद्रीय कार्यालय मुखानी मे आज रुद्राभिषेक एवं हवन का आयोजन किया गया। चितई व चम्पावत गोल्ज्यू मंदिर के पुजारियों द्वारा हवन यज्ञ सम्पन्न कराया गया। हवन यज्ञ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया और सैकड़ो गोल्ज्यू भक्तों द्वारा प्रसाद गृहन किया गय

19 अप्रैल चम्पावत से गोल्ज्यू यात्रा 2026 का सफर शुरू हुआ जो यात्रा का सफर आगे बढ़ते हुये कई सुहानी यादो और अनुभवो के साथ 9 मई को चम्पावत मे ही आकर समाप्त हुआ। “अपनी धरोहर ” के केंद्रीय अध्यक्ष विजय भट्ट ने बताया कि अपनी धरोहर संस्था के नैनीताल मे हुये अधिवेशन मे गोल्ज्यू यात्रा पर चर्चा हुई और यात्रा निकालने का निर्णय हुआ। उन्होंने बताया कि 2022 मे पहली यात्रा निकाली गयीं जो कि यात्रा के साथ साथ एक महत्वपूर्ण अनुभव था। तृतीय यात्रा 19 अप्रेल 2026 को चम्पावत से प्रारम्भ हुई जो मैदानी, मध्य हिमालय और उच्च हिमालय के 35 सौ किलोमीटर की यात्रा के बाद चम्पावत मे ही समाप्त हुई। विजय भट्ट ने बताया कि पार्वतीय क्षेत्र के ग्रामीण अंचलो जिसमें दुर्गम शामिल है वहाँ पर रहने, खाने पीने की व्यवस्था स्थानीय समितियों द्वारा की गयीं थी।

कार्यक्रम मे साकेत अग्रवाल,संस्था के मीडिया प्रभारी रवि दुर्गापाल, भवानी शंकर नीरज, सौरभ अग्रवाल, विधायक बंशीधर भगत, दर्जा राज्यमंत्री मोहन पाठक, भाजपा नेता कोस्तुभ जोशी, सुनीता जोशी, लता बोरा, सोम्या अग्रवाल, तारा दुर्गापाल, साथी संगठन के पदाधिकारी सहित सैकड़ो भक्त उपस्थित रहें।

Popular Articles