Top 5 This Week

Related Posts

राधा स्वामी सत्संग में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते जिला प्रशासन सतर्क

डीएम की अध्यक्षता में राधा स्वामी व्यास में आयोजित हुई समीक्षा बैठक

रुद्रपुर। आगामी 29 व 30 अगस्त को रुद्रपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास घर में पूज्य बाबा जी एवं हुजूर जी की पावन उपस्थिति में विशाल सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था,जन-सुरक्षा,सुगम यातायात प्रबंधन और आवश्यक नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में राधा स्वामी व्यास में समीक्षा बैठक हुई।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम से पूर्व सभी आवश्यक बुनियादी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाए।

उन्होंने अधिकारियों को बिजली पानी की निर्वाध आपूर्ति सुनिश्चित करने, सड़क एवं सफाई व्यवस्था के साथ ही पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें लगाने,खराब लाइटों की तत्काल मरम्मत करने,डिवाइडरों की पेंटिंग,सड़कों के गड्ढों की मरम्मत,नालियों की सफाई तथा पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश दिए।धूल नियंत्रण के लिए सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव करने को कहा गया।आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस और दमकल वाहनों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।साथ ही आसपास के सभी सरकारी और निजी चिकित्सालयों को सतर्क (अलर्ट) रहने के लिए निर्देशित किया गया है।

श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को यातायात संबंधी असुविधा न हो, इसके लिए ट्रैफिक व पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस दिए। डीएम ने कहा कि इतने बड़े आयोजन में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।

बैठक में एडीएम पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी डॉ.उत्तम सिंह नेगी,प्रदेश सचिव राधा स्वामी सत्संग व्यास हरीश मुंजाल, दीपक गुम्बर,भारत भूषण चुघ, सीएफओ ईशान कटारिया,ईई जल संस्थान बदरे आलम, विद्युत राजीव चक्रवर्ती,एसडीओ अमित,निरीक्षक कुलदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Popular Articles