Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

यात्रा में 100 रोडवेज बसें लगाएगा परिवहन निगम

चारधाम यात्रा के लिए परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार भी निगम ने 100 रोडवेज बसें चारधाम यात्रा में लगाने की तैयारी की है। हर साल चारधाम यात्रा पीक पर पहुंचने के बाद सवारी वाहनों की कमी होती है। लिहाजा, परिवहन निगम की बसें यात्रा में लगाई जाती हैं, जिनकी संख्या यात्रियों की भीड़ के आधार पर बदलती रहती है। चुनाव से निपटने के बाद अब परिवहन निगम ने चारधाम यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है। निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने बताया, फिलहाल 100 बसों का बेड़ा चारधाम यात्रा में भेजने की तैयारी है। इसके लिए बसों का चयन करके सूची तैयार की जा रही है। सभी बसों की फिटनेस भी उसी हिसाब से परखी जाएगी। बताया, जैसे ही यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा, उसी हिसाब से रोडवेज की बसें लगाई जाएंगी। कहा, चारधाम यात्रा में रोडवेज बसें इस हिसाब से लगाई जाएंगी, ताकि अन्य रूटों पर परिवहन निगम की बस सेवा प्रभावित न हो।

 

Popular Articles