Tuesday, July 1, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

यमुनोत्री धाम जा रहे दिल्ली के श्रद्धालु की पैदल मार्ग पर मौत, एक महीने में गई छह की जान

यात्री यमुनोत्री धाम के लिए निकले थे। पैदल मार्ग पर यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यमुनोत्री धाम जा रहे पूर्वी दिल्ली के एक श्रद्धालु की जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर मौत हो गई। धाम की यात्रा पर आने वाले अभी तक छह श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी के प्रभारी डॉ. हरदेव सिंह पंवार ने बताया कि परिजनों के साथ पुलिस एसडीआरएफ कर्मियों ने पूर्वी दिल्ली निवासी शिव कुमार(46) पुत्र धर्मवीर सिंह को अचेतावस्था में अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Popular Articles