Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

म्यांमार में हवाई हमले में मारे गए 25 रोहिंग्या

पश्चिमी म्यांमार में सैन्य हवाई हमले में कुछ बच्चों समेत 25 रोहिंग्या मुस्लिम मारे गए हैं। स्थानीय मीडिया ने इस घटना की जानकारी दी है। इस हमले पर संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख ने चिंता जताई है। रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार देर रात हुए इस हवाई हमले में रखाइन राज्य में मिनब्या टाउनशिप के उत्तर में स्थित थाडा गांव को निशाना बनाया गया था।  इस सैन्य हवाई हमले में कम से कम अन्य 25 लोग घायल भी हुए हैं। सैन्य सरकार ने अबतक इस हमले पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने इस हमले पर दुख जताया है। उन्होंने म्यांमार की बिगड़ती स्थिति और बढ़ते संघर्ष पर चिंता व्यक्त की है। गुटेरेस के उप प्रवक्ता ने कहा कि यूएन प्रमुख सभी प्रकार की हिंसा की निंदा करते हैं और उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा और हिंसा को समाप्त करने के लिए लिए अपने आह्वान को दोहराया। फरवरी 2021 में आंग सान सू की से सरकार छीनने के बाद से ही म्यांमार की सेना अपने शासक के खिलाफ व्यापक सशस्र संघर्ष का मुकाबला करने के लिए हवाई हमलों में तेजी ला रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सेना के 2021 में तख्तापलट करने के बाद से 1,652 हवाई हमलों में 936 नागरिक मारे गए और 878 घायल हो गए। वहीं, इन हवाई हमलों में 137 धार्मिक इमारतें, 76 स्कूल और 28 अस्पताल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Popular Articles