Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

मॉरीशस यूनिवर्सिटी ने राष्ट्रपति मुर्मू को डॉक्टरेट की मानद डिग्री दी

मॉरीशस की यूनिवर्सिटी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। राष्ट्रपति को यूनिवर्सिटी की तरफ से मंगलवार को डॉक्टरेट ऑफ सिविल लॉ की डिग्री से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति मुर्मू तीन दिन के मॉरीशस दौरे पर हैं और मंगलवार को वे मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति ने यूनिवर्सिटी में मानद डिग्री से सम्मानित किए जाने के बाद अपने संबोधन में कहा कि ‘मॉरीशस के युवाओं को भारत के साथ संपर्क में रहना चाहिए और अपने भूतकाल को पोषित करते हुए अपने उज्जवल भविष्य में निवेश करना चाहिए। राष्ट्रपति ने मॉरिशस के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। राष्ट्रपति ने कहा कि वह इस सम्मानित यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट ऑफ सिविल लॉ की मानद डिग्री पाकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। मुझे उम्मीद है कि इससे युवा लोग प्रेरित होंगे और खासकर युवा महिलाएं अपने सपनों को पूरा करने के लिए जुनूनी बनेंगी। मॉरीशस आने के बाद से ही मुझे जो प्यार और सम्मान मिल रहा है, मैं उससे बेहद खुश हूं। इससे भारत और मॉरीशस के लोगों को संबंधों की ताकत का पता चलता है।’

 

Popular Articles