Tuesday, May 20, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

मैदानी इलाकों में नहीं कम हो रही ठिठुरन

दिल्ली में ठंडी हवाओं के कारण एक बार फिर ठंड का एहसास हो सकता है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे दिल्ली का मौसम एक बार फिर बदल जाएगा। सर्द दवाओं के साथ पहाड़ों पर बर्फबारी होगी, जो दिल्ली में सर्दी बढ़ाएगी।

दिल्ली का मौसम दिल्ली में अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 98 से 61 फीसदी तक रहा। 17 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ मुंगेशपुर दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका रहा।

Popular Articles