Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा में अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान, दोनों के बीच प्रदेश के विकास एवं विभिन्न समसामायिक विषयों को लेकर चर्चा की।

पुष्कर सिंह धामी ने खंडूरी को रामचरित मानस भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान, विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार में किए जा रहे विकास कार्यों के संदर्भ में मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। साथ ही, उन्होंने कोटद्वार के विकास में पूर्ण सहयोग मिलने पर उनका आभार व्यक्त किया।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के बल पर राज्य विकास ओर तीव्र गति से बढ़ रहा है।

Popular Articles